Monday, March 12, 2012

नुपुर ने कहा, मैंने नहीं की कोई मैच फिक्सिंग


नई दिल्ली।। ब्रिटिश अखबार संडे टाइम्स में छपी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस की जिस तस्वीर ने वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचा रखा है, उसकी पहचान हो गई है। यह तस्वीर मॉडल और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस नुपुर महेता की है। नुपुर ने खुद की इसकी पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कभी किसी फिक्सिंग में शामिल नहीं हुई। अखबार ने यह तस्वीर क्यों छापी है मुझे यह मालूम नहीं। मैं आगे इस पर क्या कदम उठाऊंगी लीगल एडवाइस लेने के बाद तय करूंगी।

जो बोले सो निहाल में ऐक्ट्रेस की भूमिका निभा चुकीं नुपुर ने कहा कि मैच फिक्सिंग से उनका कोई लेना-देना नहीं। मेरा क्रिकेट से रिश्ता बस एक फैन के तौर पर है। वैसे में क्रिकेट के अलावा और स्पोर्ट्स भी देखती हूं। उन्होंने कहा कि जो तस्वीर छपी है वह मेरी फिल्म जो बोले सो निहाल की है। अखबार ने इस तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया है। नुपुर ने कहा कि वह आने वाले दिनों में लीगल ऐक्शन के बारे में सोच सकती हैं।

गौरतलब है कि ब्रिटिश अखबार संडे टाइम्स छपी खबर में एक बुकी ने दावा किया था कि क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 का भारत-पाक सेमीफाइनल मैच एक बॉलिवुड ऐक्ट्रेस के जरिए फिक्स किया गया था। अखबर ने चेहरा छुपाते हुए उस ऐक्ट्रेस की तस्वीर भी छापी थी। यह तस्वीर बॉलिवुड ऐक्ट्रेस नुपुर मेहता की है। ऐक्टिंग के अलावा नुपुर मॉडलिंग भी करती हैं।

अखबार के अनुसार, इसने बुकी के इशारे पर 4 खिलाड़ियों से संपर्क किया और उन्हें अपने जाल में फंसाया। अखबार ने लिखा है कि पैसा और हुस्न का जाल ही वह नेटवर्क है, जिसके जरिए बुकी ये सब करते हैं। दिल्ली के प्रभावशाली बुकी विकी सेठ के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, ' खूबसूरत लड़कियों के जाल में क्रिकेटर आसानी से फंस जाते हैं, जो उन्‍हें बुकीज के लिए काम करने के लिए राजी कर लेती हैं। '

No comments:

Post a Comment